
आजमगढ़। थाना गम्भीरपुर पुलिस ने बोर्ड परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वाले संगठित साल्वर गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्ताएं दूसरे परीक्षार्थियों के स्थान पर बैठकर परीक्षा देने के मामले में शामिल थीं।पुलिस के अनुसार, वर्ष 2025 में माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान नकल माफिया और साल्वर गिरोह के खिलाफ STF व स्थानीय पुलिस द्वारा अभियान चलाया गया था। इसी क्रम में 6 मार्च 2025 को पण्डित कामता प्रसाद इंटर कॉलेज, मुडहर ठेकमा (थाना गम्भीरपुर) में छापेमारी की गई थी।छापेमारी के दौरान खुलासा हुआ कि वास्तविक परीक्षार्थियों की जगह साल्वर बैठाकर परीक्षा दिलाई जा रही थी। इसके लिए आधार कार्ड में फोटो टैम्परिंग कर फर्जी पहचान तैयार की जाती थी। जांच में सामने आया कि विद्यालय प्रबंधक विजय तिवारी और प्रधानाचार्य बबिता तिवारी प्रति परीक्षार्थी धनराशि लेकर इस अवैध कार्य को संचालित कर रहे थे।मौके से 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि कुछ आरोपी फरार हो गए थे। इस संबंध में थाना गम्भीरपुर में मुकदमा संख्या 71/2025 के तहत विभिन्नश धाराओं में केस दर्ज किया गया।विवेचना के दौरान दो और अभियुक्ताओं—प्रियंका पाल और सीमा—का नाम सामने आया, जो लंबे समय से फरार चल रही थीं।गिरफ्तारी का विवरण:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत 24 मार्च 2026 को थाना गम्भीरपुर पुलिस टीम ने दोनों वांछित अभियुक्ताओं को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी सुबह करीब 10:30 बजे की गई।गिरफ्तार अभियुक्ताएं:प्रियंका पाल पुत्री विरेन्द्र पाल, निवासी रायपुर थाना मेहनगर, आजमगढ़सीमा पुत्री राजेश राम, निवासी मिल्कीपुर थाना सिधारी, आजमगढ़पंजीकृत धाराएं:मुकदमा संख्या 71/2025 में BNS की धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) तथा उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम 2024 की धारा 8, 9, 13(5) के तहत कार्रवाई की गई है।गिरफ्तारी टीम:उपनिरीक्षक सूरज चौधरीउपनिरीक्षक विपिन द्विवेदीकांस्टेबल विवेक यादवमहिला कांस्टेबल अंजली सरोजमहिला कांस्टेबल अनामिका मिश्रापुलिस का कहना है कि मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और पूरे गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
