
अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एसटीएफ लखनऊ टीम एवं थाना गम्भीरपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए। 353.990 किग्रा अवैध गांजा (कीमत लगभग,1 करोड़ 20 लाख) के साथ,1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक मोबाइल फोन, 850 रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त मिनी कंटेनर ट्रक बरामद किया गया।गिरफ्तारी/घटना का अनावरण दिनांक 12,3,2026 को एसटीएफ लखनऊ की टीम एवं थाना गम्भीरपुर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि।छत्तीसगढ़ प्रांत से मिनी कंटेनर ट्रक संख्या UP,79 AT,9418 में भारी मात्रा में अवैध गांजा लाकर आजमगढ़ की ओर ले जाया जा रहा है।* सूचना को गंभीरता से लेते हुए। एसटीएफ टीम प्रभारी उपनिरीक्षक,श्री फैजुद्दीन सिद्दीकी मय हमराहीगण तथा।थानाध्यक्ष गम्भीरपुर अखिलेश कुमार सिंह मय पुलिस बल द्वारा।अमौड़ा टोल प्लाजा, के पास वाहन चेकिंग शुरू की गई। चेकिंग के दौरान टोल प्लाजा से लगभग 200 मीटर पहले एक मिनी कंटेनर ट्रक संख्या UP79 AT 9418, आता हुआ दिखाई दिया, जिसे रोककर चालक से पूछताछ की गई। चालक ने अपना नाम,राजीव कुमार यादव पुत्र तिलक सिंह निवासी ग्राम सुरैंदा फूलपुर थाना अजीतमल जनपद औरैया, उम्र करीब 38 वर्ष बताया। वाहन की तलाशी लेने पर ट्रक में बनी प्लास्टिक की कैविटी में छिपाकर रखी गई 14 बोरियों में कुल 353.990 किग्रा अवैध गांजा (कीमत लगभग,1 करोड़ 20 लाख) बरामद हुआ। इसके बाद अभियुक्त को समय करीब 7 बजकर 30 मिनट अमौड़ा टोल प्लाजा के पास। गिरफ्तार कर लिया गया। बरामदगी के आधार पर थाना गम्भीरपुर पर मुकदमा संख्या 71/2026 धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट,पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त 1,राजीव कुमार यादव पुत्र तिलक सिंह, निवासी, ग्राम सुरैंदा फूलपुर थाना अजीतमल जनपद औरैया, उम्र,लगभग 38 वर्षअपराध करने का तरीका पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि वह। छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर एवं आसपास के क्षेत्रों से अवैध गांजा लाकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में सप्लाई करता है। अभियुक्त ने बताया कि तस्करी के दौरान पुलिस से बचने के लिए गांजे को मिनी कंटेनर ट्रकों में बनी गुप्त कैविटी तथा प्लास्टिक की बोरियों में छिपाकर ले जाया जाता है। जिससे सामान्य चेकिंग में पकड़ में आने की संभावना कम हो जाती है। बरामदगी,1,कुल 353.990 किग्रा अवैध गांजा (14 बोरी)(कीमत लगभग 1 करोड़ 20 लाख)2,एक अदद मोबाइल फोन3. 850 रुपये नकद4.घटना में प्रयुक्त मिनी कंटेनर ट्रक संख्या UP79 AT 9418पंजीकृत अभियोग।1. 2 मुकदमा अपराध संख्या 71/2026, धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।आपराधिक इतिहास1. मुकदमा अपराध संख्या 124/24 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना अजीतमल औरैया 2. मुकदमा अपराध संख्या,97/22 धारा 147/323/427/504/506आईपीसी थाना अजीतमल औरैया 3. मुकदमा अपर संख्या 69/23 धारा 8/20/60एनडीपीएस एक्ट थाना मुंगरा बादशाहपुर जौनपुर 4. मु0अ0सं0 124/24 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना थाना मुंगरा बादशाहपुर जौनपुर*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-**एसटीएफ लखनऊ टीम-*1. उ0नि0 फैजुद्दीन सिद्दीकी2. मु0आ0 श्रीकृष्ण गिरी3. मु0आ0 शैलेन्द्र कुमार उपाध्याय4. मु0आ0 सुनील मिश्रा5. मु0आ0 रमाशंकर चौधरी6. आरक्षी सुधीर कुमार*थाना गम्भीरपुर पुलिस टीम-*7. थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह8. उ0नि0 सिन्धीलाल सोनकर9. उ0नि0 त्रिभुवन प्रसाद10. कां0 विश्वामित्र11. कां0 सच्चिदानन्द तिवारी
